रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार का मामला एक बार फिर आया सामने जाने पूरा खबर

नगर निगम का सफाई दरोगा रिश्वत लेते गिरफ्तार

महिला सफाई कर्मचारी से मांगी थी 4 दिन की छुट्टी के एवज में 2 हजार की रिश्वत

सफाई कर्मचारी काजल वाल्मीकि की शिकायत पर सफाई दरोगा अनूप पारछे पर की रिश्वत खोरी की कार्यवाई

ग्वालियर महिला सफाई कर्मी से छुट्टी के एवज में पैसे की मांग करना नगर निगम के सफाई दरोगा को भारी पड़ा है। लोकायुक्त पुलिस ने नगर निगम के सफाई दरोगा अनूप पारछे को दो हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए जीडीए ऑफिस के सामने से मंगलवार तड़के गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। लोकायुक्त पुलिस द्वारा जब सफाई दरोगा से रिश्वत के पैसे बरामद किए गए और उसके हाथों को धुलवाया गया तो वह गुलाबी हो गए।वॉइस रिकॉर्डर मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने अनूप पारछे नामक सफाई दरोगा को ट्रैप करने की योजना बनाई। वार्ड 32 के जोन छह में तैनात सफाई दरोगा को ग्वालियर विकास प्राधिकरण के दफ्तर के सामने मंगलवार सुबह दो हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है ।लोकायुक्त पुलिस द्वारा उसके हाथ धुलवाए जाने पर वह तुरंत गुलाबी हो गए। महिला सफाई कर्मी काजल का कहना है कि अनूप पारछे अन्य महिला सफाई कर्मियों से भी इसी तरह का बर्ताव करता है और वह महीने में चार छुट्टिया के एवरेज में दो हजार रुपये की मांग करता है। इस कारण कई महिला सफाई कर्मी परेशान हैं।

तजा खबर से अपडेट रहने के लिए हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करना नहीं भूले

लिंक आपको निचे दी गई है

INSTAGRAM https://www.instagram.com/digitalgwaliornews?igsh=MXB4NmR5czNvc29lbQ==

YOUTUBE http://https://youtube.com/@digitalgwaliornews?si=8K1hdC30r_A87B73

FACEBOOK https://www.facebook.com/digitalgwaliornews?mibextid=ZbWKwL