समधिन की हत्या करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

ग्वालियर में समधिन की हत्या करने वाले समधि और उसके छोटे बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ससुराल में बेटी को परेशान करने पर पंचायत करने और शादी में दिया गया सामान वापस लेने आए समधी ने बेटी और दो बेटो के साथ मिलकर समधिन की लाठी डंडो से मारपीट कर घायल किया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद चारों आरोपी फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। बड़ा बेटा और बेटी अभी भी फरार है। वहीं पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है।

घटना आंतरी थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरीपुरा की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि समधिन की हत्या करने वाला आरोपी दतिया जिले में अपने घर पर आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम दतिया रवाना हुई और पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी भागने लगे। पुलिस ने भागते हुए बदमाशों का पीछा किया और कुछ ही देर में आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम अमर सिंह बघेल और अजय सिंह बघेल बताया। पकड़े गए आरोपी अमर सिंह और दूसरा आरोपी उसका छोटा बेटा अजय बताया। दरअसल सात मार्च को दतिया निवासी अमर सिंह बघेल, अपने दो बेटों अजय, विजय और बेटी चंदा के साथ उसके ससुराल घर पर आए थे और शादी में दिया अपना सामान व पंचायत करनी थी। लेकिन उस समय चंदा की सास मुन्नी बाई घर पर अकेली थी और उसके पति और अन्य परिजन घर पर नहीं थे। जब आरोपियों ने सामान की मांग की तो मुन्नी देवी ने बताया कि अभी घर पर कोई नहीं है और वह बीमार है। इसलिए सामान अभी वापस नहीं किया जा सकता है। इस पर वह नाराज हुए और विवाद करने लगे। इसी बीच आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसकी मारपीट कर दी। जिससे वह गंभीर घायल हुई और उसे परिजनो ने इलाज के लिए जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने दो दिन बाद दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने फरार समधि उसके दो बेटे और बेटी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया हुआ था। फिलहाल पुलिस ने अमर सिंह और अजय के पकड़े जाने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई करते हुए फरार मृतका की बहू चंदा और उसका बड़ा भाई विजय की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

samdhi ki hatya