पुलिस का खौफ हुआ ख़तम खुले में घूम रहे है दुसकर्मी, चाकू की नोक पर किया दुष्कर्म

चाकू की नोक पर घर में घुसकर दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को ग्वालियर में अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है। घायलावस्था में आरोपी को जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।गौरतलब है कि 22 मई को इंदरगंज थाना क्षेत्र में स्थित कमल सिंह के बाग में एक युवक ने देर रात घर में घुसकर एक युवती से दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को चाकू की नोक पर अंजाम दिया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर माना जा रहा था, आरोपी ओला स्कूटर से वारदात कारित करने पहुंचा था और वारदात को अंजाम देने के बाद भाग निकला। मामला बेहद संवेदनशील था। लिहाजा पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही थी। पड़ताल के दौरान पुलिस को पता चला कि वारदात को बहोड़ापुर में सरकारी मल्टी में रहने वाले कोमल उर्फ बंटी भदकारिया ने अंजाम दिया है। इसी के बाद पुलिस सरगर्मी से आरोपी की तलाश कर रही थी। मंगलवार सुबह पुलिस को पता चला की आरोपी शहर से बाहर निकलने की तैयारी में है। इसी सूचना पर इंदरगंज और पनिहार पुलिस को आरोपी की धर पकड़ का जिम्मा सौंपा गया था। चीनोर रोड पर पुलिस का सामना सामना आरोपी से हो गया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायर किया। जिसमें गोली पुलिस की जीप में लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली कोमल के पैर में लगी है। जिसके बाद पुलिस ने घायलावस्था में आरोपी को पकड़ लिया और जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह के अनुसार आरोपी बंटी उर्फ कोमल भदकारिया मूलत भिंड जिले के गोहद का रहने वाला है और आदतन अपराधी है। आरोपी पर हत्या सहित अन्य जघन्य अपराध दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर है और आरोपी द्वारा फायर आर्म्स सहित अन्य बिंदुओं की पड़ताल कर रही है।

तजा खबर से अपडेट रहने के लिए हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करना नहीं भूले

लिंक आपको निचे दी गई है

INSTAGRAM https://www.instagram.com/digitalgwaliornews?igsh=MXB4NmR5czNvc29lbQ==

YOUTUBE https://youtube.com/@digitalgwaliornews?si=8K1hdC30r_A87B73

FACEBOOK https://www.facebook.com/digitalgwaliornews?mibextid=ZbWKwL