गाड़ी की पार्किंग को लेकर हुए मतभेड में फायरिंग के चलते एक युवक हुआ घायल हालत नाजुक

ग्वालियर में घर के सामने गाड़ी पार्क करने को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़ गए। एक पक्ष ने फायरिंग की तो दूसरे पक्ष में भी जवाब में फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली युवक के पैर में जा लगी। जिससे वहां घायल हो गया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस मामला दर्ज किया है।

वीओ-आचार संहिता में भी पुलिस अवैध हथियारों के इस्तेमाल नहीं रोक पा रही है। दरसअल थाटीपुर थाना क्षेत्र के दर्पण कॉलोनी में विकास तोमर नाम के युवक को प्रशांत राजावत, वीर सिंह, कान्हा और शैलू और तीन अन्य लोगो ने गोली मार दी। जांघ में गोली लगने से विकास तोमर घायल हो गया। दोनों पक्षों में खून खराबे की वजह घर के सामने वाहन पार्क करना था। घायल विशाल ने पुलिस को बताया मामा बल्लू परिहार थाटीपुर में रहते है। उनकी गाड़ी प्रशांत के घर के पास पार्क होती है। इस पर प्रशांत को एतराज है। इसी बात पर विवाद हुआ। प्रशांत ने हावी होने के लिए रंगबाजों को बुला कर गोली मार दी। उधर प्रशांत ने परिचितों का कहना है बल्लू परिहार ने गाडी रखने से मना करने पर प्रशांत की मां से भी अभद्रता कर फायरिंग कर दी। पुलिस ने घायल विकास को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी जान खतरे से बाहर है। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ हत्या के प्रयास, हवाई फायरिंग और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

तजा खबर से अपडेट रहने के लिए हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करना नहीं भूले

लिंक आपको निचे दी गई है

INSTAGRAM https://www.instagram.com/digitalgwaliornews?igsh=MXB4NmR5czNvc29lbQ==

YOUTUBE https://youtube.com/@digitalgwaliornews?si=8K1hdC30r_A87B73

FACEBOOK https://www.facebook.com/digitalgwaliornews?mibextid=ZbWKwL