कौन हैं आतिशी मार्लेना ? Atishi Marlena  New Chief Minister of Delhi.

आतिशी मार्लेना बनी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, आतिशी एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि से हैं। उनका जन्म 8 जून 1981 को हुआ था और उनके माता-पिता, त्रिप्ता वाही और विजय सिंह, दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा दिल्ली के स्प्रिंगडेल्स स्कूल से की और सेंट स्टीफन कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके पश्चात, उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से चिवनिंग और रोड्स स्कॉलरशिप के तहत मास्टर्स की डिग्री हासिल की। अतिशी ने राजनीति में कदम रखने से पहले कई सालों तक समाज सेवा की। उन्होंने मध्य प्रदेश के गांवों में जैविक खेती और शिक्षा पर काम किया।

आतिशी का राजनीति में कदम

2013 में आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़ने के बाद उन्होंने पार्टी के घोषणापत्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में 2015 के जल सत्याग्रह में शामिल थीं। 2020 के विधानसभा चुनावों में, उन्होंने कालकाजी से चुनाव जीतकर दिल्ली विधानसभा में कदम रखा।

2023 में, उन्होंने दिल्ली सरकार में शिक्षा, लोक निर्माण विभाग (PWD), बिजली और पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाला। अब 2024 में, अरविंद केजरीवाल द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद, अतिशी संभालेंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री का पद।

अतिशी को शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके योगदान के लिए जाना जाता है। उनके नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने शिक्षा सुधार और स्वच्छ ऊर्जा नीतियों पर विशेष ध्यान दिया है।