ग्वालियर की तपती गर्मी में महिला द्वारा पानी की बोतल नहीं देने पर बदला लेने पंहुचा युवक

ग्वालियर में नौतपा की भीषण गर्मी के बीच पानी की बोतल के लिए मना करना एक महिला को महंगा पड़ गया। पड़ोसी युवक ने पीने के लिए पानी की बोतल महिला से मांगी तो उसने देने से मना कर दिया। उसके द्वारा मना करने पर युवक नाराज हो गया और देर रात उसके घर के बाहर रखी गाड़ी को पत्थर मार कर कांच को तोड़ दिया। युवक की यहां हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसकी शिकायत महिला ने थाने में की है। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दरअसल ग्वालियर में नौतपा का चढ़ता पारा लोगों की प्यास को बढ़ा रहा है। जिसे लेकर लोग विवाद पर उतारू है। ऐसा ही एक मामला ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में देखने को मिला है जहां कुंज बिहार में रहने वाली शालिनी चौहान के घर उनका पड़ोसी शैलेंद्र भदौरिया गेट बजाकर उनसे पानी की बोतल मांग रहा था। महिला घर पर अकेली होने के कारण उसने गेट नहीं खोला और पानी की बोतल देने से मना कर दिया। महिला के मुंह से पानी के लिए मना करने पर वहां गुस्से में वापस लौट गया। दूसरे दिन शैलेंद्र भदौरिया इस बात का बदला लेने के लिए महिला के घर मुंह साफी से छुपाकर पहुंचा गया और घर के बाहर रखी महिला की गाड़ी के पास जा पहुंचा जहां गाड़ी कांच में पत्थर मार कर उसे तोड़ दिया फिर वहां से भाग निकला। जब सुबह महिला ने देखा तो कार के कांच टूटे हुए पड़े थे। जब उसने पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे चेक करें तो कर के कांच को तोड़ता हुआ कैद हुआ। जिसे उसने पहचान लिया। तभी वहां थाने जा पहुंची और युवक की इस हरकत की शिकायत की। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवक शैलेंद्र भदौरिया के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

तजा खबर से अपडेट रहने के लिए हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करना नहीं भूले

लिंक आपको निचे दी गई है

INSTAGRAMhttps://www.instagram.com/digitalgwaliornews?igsh=MXB4NmR5czNvc29lbQ==

YOUTUBEhttps://youtube.com/@digitalgwaliornews?si=8K1hdC30r_A87B73

FACEBOOKhttps://www.facebook.com/digitalgwaliornews?mibextid=ZbWKwL