पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान, 29 की 29 सीट होगी बीजेपी की

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान,

6 चरणों के लोकसभा चुनाव संपन्न होने पर शिवराज सिंह ने कहा,

पहले तो मैं जो 6 चरणों के लोकसभा चुनाव हुए हैं,

मुझे कहते हुए प्रसन्नता है,

कि भारतीय जनता पार्टी और एनडीए शानदार सफलता प्राप्त कर रहा है,

और 400 पार नारा नहीं है वास्तविकता है,

मध्य प्रदेश में भी लगभग हर सीट पर मैं गया हूं,

29 की 29 सीटें भारतीय जनता पार्टी जीत रही है,

और देश के भी कई राज्यों में मेरे दौरे हुए हैं,

मोदी जी के प्रति स्नेह, श्रद्धा, और उससे बढ़ के भक्ति जनता के मन में है,

विकास के कामों के कारण जनकल्याण की योजनाओं के कारण,

और सबसे बड़ी बात ये है कि पूरा देश गौरवांवित है मोदी जी के नेतृत्व में,

वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है,

और इसलिए जनता फिर तीसरी बार मोदी जी को भारी बहुमत से प्रधानमंत्री बना रही है,

भाजपा की तीसरा बार सरकार बनने पर आपकी भूमिका क्या होने का सवाल पूछने पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा,

कार्यकर्ता की भूमिका मेरी परमानेंट है,

एक भूमिका मेरी तय हो गई सांसद की,

क्योंकि मैं भी शानदार वोटों से जीतकर आने वाला हूं,

यहां भारत सिंह भी शानदार वोटों से जीत रहे हैं,

सबसे बड़ी जीत किस सीट पर मिलने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा,

हर सीट पर भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड बना रही है बाकी तो मशीनों में है,

लेकिन ये सब भारी अंतर से जीत रहे हैं,

29 की 29 सीटें जीतने पर नकुलनाथ और कमलनाथ की स्थिति जानने का सवाल पूछे जाने पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा,

स्थिति बहुत दयनीय है उनकी,

एक तो कमलनाथ जी की विश्वसनीयता समाप्त हो गई,

बीच में जो चर्चा चली,

कि वो स्वयं बीजेपी में आना चाहते हैं,

तो कौन कांग्रेस में रहना चाहेगा,

कांग्रेस में आज कोई रहना ही नहीं चाहता,

और इसलिए छिंदवाड़ा सीट भी हम भारी बहुमत से जीत रहे हैं,

कमलनाथ को बीजेपी में शामिल होने का आमंत्रण देने के सवाल शिवराज सिंह चौहान ने कहा,

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का आंदोलन है,

और इसमें तो पार्टी तय करती है की कौन आए,

ये काल्पनिक सवाल है इसलिए अभी मैं इसका जबाव नहीं दे रहा,

राजकोट अग्निकांड मामले पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा,

मैं अपने श्रद्धा के सुमन अर्पित करता हूं,

और बहुत अत्यंत दुखद है,

भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दे,

सीधी रेप कांड मामले में शिवराज सिंह चौहान ने कहा,

मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं,

कोई बचेगा नहीं,

तजा खबर से अपडेट रहने के लिए हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करना नहीं भूले

लिंक आपको निचे दी गई है

INSTAGRAM https://www.instagram.com/digitalgwaliornews?igsh=MXB4NmR5czNvc29lbQ==

YOUTUBE https://youtube.com/@digitalgwaliornews?si=8K1hdC30r_A87B73

FACEBOOK https://www.facebook.com/digitalgwaliornews?mibextid=ZbWKwL

purv mukhymantri shivraj singh chouhan ne lokhsabha chunav sampann hone par diya bada bayaan